महासमुंद। (दबंग प्रहरी समाचार) कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 21 मार्च को औद्योगिक क्षेत्र स्थित तुलसी फॉस्फेट लिमिटेड, शुभम आर्गेनिक फैक्ट्री बिरकोनी जिला महासमुंद का श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र एवं जिला खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह, नाप तौल निरीक्षक सिद्धार्थ दुबे एवं पर्यावरण विभाग से जितेन्द्र सिंह जूनियर सांईटिस्ट द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्लांट की ओपनिंग 20 मार्च को होना बताया गया एवं प्लांट अभी बंद पाया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज विभाग की ओर से पावर प्लांट में उपयोग होने वाली खनिज राक फास्फेट जो की प्लांट के परिसर में डंप था के संबंध में वैद्य दस्तावेज के साथ खनिज विभाग के विभागीय पोर्टल में परिवहन करने हेतु निर्देशित किया गया। विधिक मापविज्ञान विभाग की ओर से निरीक्षण के दौरान तौल उपकरण व धर्मकांटे के सत्यापन संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही तौल यंत्र की जांच हेतु बाट रखने एवं समय में तौल यंत्रों के सत्यापन करवाने हेतु निर्देशित किया गया। पर्यावरण विभाग से कोई उल्लंघन होना नहीं पाया गया। श्रम विभाग द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन को संविदा श्रमिक अधिनियम 1970, अंतर्गत प्रमुख नियोजक एवं नियोजित ठेकेदारों का एक माह के भीतर अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल अंतर्गत भी अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया एवं कार्यरत कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित दर से वेतन भुगतान कराने हेतु निर्देशित किया गया। पश्चात औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी स्थित शुभम आर्गेनिक प्लांट का गठित द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर प्लांट में उपस्थित चौकीदार द्वारा प्लांट विगत 04 माह से बंद होना बताया गया। फैक्ट्री बंद की सूचना श्रम विभाग को नहीं दिया गया है। इस बाबत् फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया