( दबंग प्रहरी समाचार ) रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने अपना दूसरा बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लाल ब्रीफकेस से सौंगातों का पिटारा खोल दिया है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने बताया कि NCR की तर्ज पर SCR का विकास होगा। इसके लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बता दें किइस बार ‘GATI’ थीम पर बजट पेश किय़ा जा रहा हैं। गति मतलब G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, T का अर्थ टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले GYAN थीम पर बजट पेश हुआ था। वित्त मंत्री ने अपने बडजट भाषण में कहा कि, कोई जो पूछे शौर्य का पर्याय तो तुम गुंडाधुर की तलवार लिख देना। कोई पूछे समानता का पर्याय तो तुम गुरु घासीदास महान लिख देना। कोई जो पूछे राम-राम का पर्याय तो छत्तीसगढ़ी में जय जोहर लिख देना। अगर कोई जो पूछे चारों धाम का पर्याय तो तुम मेरे छत्तीसगढ़ का नाम लिख देना। उत्कृष्ट लोक सेवकों को सम्मानित कर प्रशासनिक दक्षता को प्रोत्साहन देने के लिये CM Excellence Award की शुरुआत। राजस्व विवादों को रोकने के लिए हक, त्याग एवं बंटवारा में लगने वाले लाखों रूपये के शुल्क को मात्र 500 रूपये किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के शहरों को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने स्टेट केपिटल रीजन कार्यालय की स्थापना होगी। नगर निगमों में सुनियोजित सड़क निर्माण के लिए “मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना” की शुरुआत होगी। रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सुविधा के सर्वे कार्य हेतु 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल व्यवस्था के लिए कुल 4,500 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। सुदूर अंचलों के दूरसंचार से जोड़ने मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना की शुरुआत होगी। न्यायिक प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए न्यायालयों का डिजिटलीकरण होगा।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख