(दबंग प्रहरी समाचार) जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जगदलपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण जगदलपुर में संपन्न हुआ। इस मौके पर कलेक्टर हरिस एस. ने महापौर एवं पार्षदों को शपथ दिलाई। महापौर संजय पांडे ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुविधापूर्ण शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जगदलपुर शहर की तरक्की के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप और विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने भी सम्बोधित करते हुए जगदलपुर शहर के सर्वांगीण विकास हेतु हरसम्भव पहल करने का संकल्प व्यक्त किया।
बड़ी ख़बर
- सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक...
- तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव
- दुर्ग-भिलाई- राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन का हुआ गठन
- मैहर के पार्षदों ने अशोक चक्र स्तंभ के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर निगम को सौंपा आवेदन
- भगवती का चरित्र करता है मनुष्य के काम क्रोध मद और लोभ का अंत : राजीव कृष्ण महाराज
- 120 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार करने वाले लकड़ी तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
- ऋषि पंचमी पर भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम
- सर्विस बुक ही नियुक्ति अवैध के खोल रही सारे राज
- 1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की हुई ऑनल...
- ए आई के माध्यम से फोटो बनाकर सोशल मिडिया में बदनाम करने को लेकर महिला आयोग ने जताई नाराज़गी