( दबंग प्रहरी समाचार) जशपुर। पत्थलगांव जनपद क्षेत्र क्रमांक संख्या 06 से जनपद पंचायत सदस्य (बीडीसी) के पद पर चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी की प्रचार के बाद घर लौटने पर हृदयाघात से मौत हो गई। अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल, पत्थलगांव के बूढ़ाडाड़ निवासी संजय लहरे जनपद पंचायत सदस्य के पद के लिए चुनावी मैदान में थे। चुनाव से एक दिन पहले हृदयघात से निधन हो गया। तीसरे चरण का कल 23 फरवरी को चुनाव है इस क्षेत्र से चुनावी मैदान में कुल 9 उम्मीदवारों में शामिल थे। स्थानीय लोगों के मिली जानकारी के मुताबिक चुनावी तनाव और प्रचार अभियान की भागदौड़ के चलते उनकी सेहत प्रभावित हो रही थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हृदयघात का कारण चुनावी दबाव था या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख