(दबंग प्रहरी समाचार) रायपुर। माना थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन के पीछे डाला में मवेशी भरकर परिवहन करते माना की ओर आ रहे है, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी माना के नेतृत्व में थाना माना पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु टेमरी सिग्नल के पास नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को आता देखकर रूकवाया गया। वाहन के अंदर 04 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम विकास कुमार वर्मा, संतोष यादव, शेष नारायण यादव एवं ख़ोरबहारा यादव होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन के पीछे जाकर देखने पर पाया गया कि डाला तिरपाल से ढ़का हुआ था, तिरपाल को खोलकर देखने पर डाला में मवेशी थे। मवेशियों के संबंध में पूछताछ करने व परिवहन करने के संबंध में उक्त व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर व्यक्तियों द्वारा लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुये किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर आरोपी विकास कुमार वर्मा, संतोष यादव, शेष नारायण यादव एवं ख़ोरबहारा यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 नग मवेशी तथा घटना में प्रयुक्त अशोक लिलैंड वाहन क्रमांक सी जी 04 एन पी 9077 को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 54/25 धारा 11(1) घ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख