(दबंग प्रहरी समाचार) बेमेतरा। बेमेतरा जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अचानक साक्षात्कार को बंद कर दिया गया है, जिससे दूर-दूर से पहुंचे अभ्यर्थी परेशान हो गए हैं. गौरतलब है कि बेमेतरा जिले के विभिन्न स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 76 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए 12, 13 और 14 फरवरी को साक्षात्कार निर्धारित था, लेकिन आज अचानक बिना कोई पूर्व सूचना के साक्षात्कार बंद कर दिया गया है. वहीं अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उनसे 3-4 लाख रुपये घूस की मांग की गई थी. मीडिया में घूस लेने की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख