(दबंग प्रहरी समाचार) रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पानीखेत में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पानीखेत दर्रीपारा निवासी सुन्दर साय राठिया अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री के लिए पैदल ही ग्राम तराईमाल, गेरवानी की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध को ग्राम गेरवानी स्थित वीआईपी ढाबा के पास पकड़ लिया। तलाशी में युवक के पास 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरिकेन में करीब 8 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 800 रुपये है। पूछताछ में आरोपी सुन्दर साय राठिया (उम्र 27 वर्ष) ने अवैध शराब बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद थाना पूंजीपथरा में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी और विक्रम कुजूर शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध शराब के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बरत रही है।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख