(दबंग प्रहरी समाचार ) रायपुर। रायपुर नगर निगम में 2 बजे तक 28.9 प्रतिशत वोटिंग हुई। पहले रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी वोटिंग की। देवेन्द्रनगर निवासी मुकेश खंडेलवाल के पिता जो 94 वर्ष के हैं, अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रायपुर से भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे उनकी बेटी मेघा और पति छगन चौबे ने मतदान के बाद विक्ट्री साइन दिखाया, सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के करीब 25 वोटर्स के नाम मतदाता सूची से गायब मिले। ये कहना है रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी का। उनके मुताबिक वोटिंग करने पहुंचे तो उनके साथ कॉलोनियों के कई लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। उन्होंने कहा है कि मुझे मेरे मताधिकार के प्रयोग से वंचित रखा गया। इसके लिए मैं हाईकोर्ट में पिटीशन दायर करूंगा। उन्होंने कहा की उनके परिवार के लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान किया था। अब उनका नाम किसी भी मतदाता सूची में नहीं है।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख