(दबंग प्रहरी समाचार) रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को धर-दबोचा और उसके पास से मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें एफसीआई गोदाम के सामने एक व्यक्ति के मोबाइल के जरिए सट्टा लिखने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदेही निरंजन साहू (44), निवासी नावापारा, कबीर चौक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ और कंगालू बरेठ के कहने पर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का दांव लगवा रहा था। वह व्हाट्सएप के जरिए सट्टा पट्टी की एंट्री करता और नकदी के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से भी रकम वसूलता था। बाद में वह मूल खाईवाल पप्पू और कंगालू बरेठ को हिसाब सौंपकर कमीशन लेता था। पुलिस ने आरोपी के पास से ओप्पो मोबाइल फोन, मनी ट्रांजेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड और 200 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06(ख) और 07 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार तथा आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू शामिल रहे।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख