पणजी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर सुंकारा कृष्ण प्रसाद चौधरी की लाश सोमवार को गोवा में मिली। केपी चौधरी के नाम से मशहूर प्रोड्यूसर की लाश उनके घर में पंखे से लटकी हुई मिली। गोवा डीजीपी के मुताबिक चौधरी की लाश उनके घर में पंखे से लटकी हुई मिली है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन तब देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने आत्महत्या की है। हालांकि मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में आर्थिक नुकसान के बाद ड्रग्स केस में उनकी गिरफ्तारी के बाद से वह आहत थे। प्रोड्यूसर वर्तमान में गोवा में एक पब चलाते थे। वह बीमार भी चल रहे थे। मौके पर नॉर्थ एसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और घर की तलाशी ली। नॉर्थ गोवा की अंजुना पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बता दें, चौधरी को साइबराबाद पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने साल 2023 में ड्रग्स के केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे। जांच में पता चला था कि वो टॉलीवुड ही नहीं, कॉलीवुड में भी एक्टिव हैं और ड्रग्स को लेकर उनके बिजनेस सर्कल में कई क्लाइंट हैं। हालांकि, बाद में चौधरी को मामले में जमानत मिल गई थी। केपी चौधरी ने रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कबाली’ बनाई थी, जो हिंदी में भी रिलीज हुई थी। साल 2016 में रिलीज हुई ‘कबाली’ एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन पा. रंजीत ने किया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ विंस्टन चाओ, दिनेश रवि, राधिका आप्टे, साईं धनशिका, किशोर, कलैयारसन, जॉन विजय, नासर और माइम गोपी, रोसियम नोर अहम भूमिका में हैं। फिल्म ‘कबाली’ की कहानी पर नजर डालें तो यह जेल से रिहा एक उम्रदराज गैंगस्टर ‘कबाली’ की कहानी है, जो अपनी पत्नी कुमुधवल्ली और बेटी योगिता की तलाश करते हुए अपने दुश्मनों से बदला लेता है।
बड़ी ख़बर
- सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक...
- तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव
- दुर्ग-भिलाई- राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन का हुआ गठन
- मैहर के पार्षदों ने अशोक चक्र स्तंभ के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर निगम को सौंपा आवेदन
- भगवती का चरित्र करता है मनुष्य के काम क्रोध मद और लोभ का अंत : राजीव कृष्ण महाराज
- 120 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार करने वाले लकड़ी तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
- ऋषि पंचमी पर भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम
- सर्विस बुक ही नियुक्ति अवैध के खोल रही सारे राज
- 1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की हुई ऑनल...
- ए आई के माध्यम से फोटो बनाकर सोशल मिडिया में बदनाम करने को लेकर महिला आयोग ने जताई नाराज़गी