रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थानों में लगातार सफलता हासिल की जा रही है। बीते 48 घंटों के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 29 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोतरारोड़ पुलिस ने दो शराब तस्कर पकड़े, बाइक के साथ 15 लीटर महुआ शराब जप्त 8 महिलाएं भी आज सुबह कोतरारोड़ पुलिस ने निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में नंदेली डीपापारा के पास एक मोटरसाइकिल पर शराब तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों की आरोपियों की पहचान देवेश बरेठ (23 वर्ष) निवासी तारापुर औराभांठा रोड और गोपाल पटेल (22 वर्ष) निवासी औराभांठा के रूप में हुई। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल (TVS विक्टर, नंबर CG 13 W 1004) के बीच बोरी में छिपाकर 15 लीटर अवैध महुआ शराब ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों से शराब के संबंध में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करूणेश राय और आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईशानगर में कोतवाली पुलिस की रेड, 8 लीटर शराब जब्त कोतवाली पुलिस ने प्रधान आरक्षक दिलीप भानु के नेतृत्व में ईशानगर में गोपाल दास मानिकपुरी (44 वर्ष) के घर पर छापा मारा। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने गोपाल दास के घर से 8 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपी शराब को बिक्री के लिए रखे हुए था। इस रेड में प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, गणेश पैंकरा और गोविंद पटेल शामिल रहे। Also Read – ट्रांसफर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर इधर से उधर, देखें नाम चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई में महिला से 6 लीटर शराब बरामद थाना चक्रधरनगर की टीम ने निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में ग्राम भेलवाटिकरा में छापेमारी कर एक महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला सुनीता राठिया (28 वर्ष) के घर के आंगन से 6 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक रंजीत भगत और महिला आरक्षक अनीता बेक ने भूमिका निभाई। जिले में अवैध तस्करी और शराब बिक्री के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।
बड़ी ख़बर
- सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक...
- तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव
- दुर्ग-भिलाई- राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन का हुआ गठन
- मैहर के पार्षदों ने अशोक चक्र स्तंभ के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर निगम को सौंपा आवेदन
- भगवती का चरित्र करता है मनुष्य के काम क्रोध मद और लोभ का अंत : राजीव कृष्ण महाराज
- 120 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार करने वाले लकड़ी तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
- ऋषि पंचमी पर भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम
- सर्विस बुक ही नियुक्ति अवैध के खोल रही सारे राज
- 1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की हुई ऑनल...
- ए आई के माध्यम से फोटो बनाकर सोशल मिडिया में बदनाम करने को लेकर महिला आयोग ने जताई नाराज़गी