दुर्ग।(दबंग प्रहरी समाचार ) जिले के पाटन क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने पटवारी और कोटवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रानीतराई निवासी प्रार्थी प्रकाश चन्द्र देवांगन की शिकायत के आधार पर की गई, जिन्होंने एसीबी रायपुर में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें कि प्रकाश चन्द्र देवांगन ने बताया कि उन्होंने उनकी माता के नाम से ग्राम सुरपा, तहसील पाटन में कृषि भूमि खरीदी थी। इस जमीन के प्रमाणीकरण और ऋण पुस्तिका प्राप्त करने के लिए पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जब प्रार्थी ने रिश्वत देने से इनकार किया, तो आरोपी पटवारी ने मोलभाव कर 70,000 रुपये में सहमति जताई। प्रकाश देवांगन ने रिश्वत न देने का निर्णय लिया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एसीबी से संपर्क किया। प्रार्थी ने 20,000 रुपये की पहली किश्त के लिए व्यवस्था की, जिसे एसीबी की टीम ने ट्रैप किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पटवारी चिन्मय अग्रवाल और कोटवार भूषण लाल शामिल हैं। एसीबी ने दोनों पर धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद एसीबी ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी रहेगी।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख