बड़ी ख़बर

मॉर्निंग वॉक में घासीदास नगर का किया दौरा, समस्याएं देख नागरिकों को मांग पूरा करने का दिया आश्वासन

वार्ड 44 घासीदास नगर में विधायक गजेंद्र यादव, नागरिकों संग वार्ड में किया दौरा

दुर्ग( दबंग प्रहरी समाचार )। मॉर्निंग विजिट में शहर विधायक गजेंद्र यादव वार्ड 44 घासीदास नगर पहुँचे और जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानने उनके साथ वार्ड का भ्रमण किये। नागरिकों ने उन्हें मुलभुत समस्याओ से अवगत कराये जिसके तत्काल निराकरण कराने योग्य कार्य के लिए संबंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए।
घासीदास नगर पहुँचे विधायक गजेंद्र यादव का वार्ड 44 की जनता ने उस क्षेत्र में विकास कराने के लिए आग्रह किये। वार्डवासियों के बीच बैठकर वार्ड के मुलभुत समस्याओं की जानकारी लिए इसके पश्चात भ्रमण किये। नागरिकों ने विधायक गजेंद्र यादव को गलियों का निरिक्षण कराये और वार्ड में सुविधायुक्त सामुदायिक भवन बनाने की मांग किये। विधायक श्री यादव ने वार्डवासियो की सभी मांग को पूरा करने आश्वासन दिये। उन्होंने नागरिकों को बताया की शहर के सभी वार्डो में जनता के मांग अनुरूप विकास कार्य किये जा रहे है। घासीदास नगर में बिजली, पानी व नियमित सफाई हेतु अधिकारी निर्देश दिए। इसके अलावा वार्ड के जैतखाम के चारो ओर बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग किये जिसे जल्द ही पूरा कराने की बात कही।
इस दौरान पार्षद प्रकाश जोशी, चित्रलेखा मण्डावी, संतोष यादव, राजेश साहू, सुरेश साहू, किशोर अहिरवार, अनिकेत यादव सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

sweet bonanza gates of olympus