बड़ी ख़बर

लाइट बन्द होने का खामियाजा भुगतना पड़ा वन्दे मातरम रेल्वे यात्रियों को

बिलासपुर (दबंग प्रहरी समाचार )। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को निपनिया के पास ढाई घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन का पेंटो ओएचई में फंस गया। इसके चलते ट्रेन के पहिए थम गए। चूंकि यह ट्रेन हाई टेक्नालाजी की है। इसका खामियाजा भी यात्रियों को भुगतना पड़ा। दरअसल इस ट्रेन की बिजली बंद हो गई। पूरे कोच में अंधेरा छा गया और एसी भी बंद हो गया। इसके कारण यात्री परेशान हुए और रेल प्रशासन पर नाराजगी भी जाहिर की। वंदे भारत एक्सप्रेस का बिलासपुर पहुंचने का समय शाम 7:30 बजे हैं। ट्रेन अपनी गति से बिलासपुर की ओर बढ़ रही थी। मिडिल लाइन पर दौड़ रही इस ट्रेन के निपनिया पहुंचते ही पहिए थम गए। पहले तो यात्रियों को लगा कुछ सिग्नल की दिक्कत होगी। लेकिन, जैसी ही लाइट व एसी बंद हुआ तो यात्री भी हड़बड़ा गए। बाद में पता चला कि इस ट्रेन का पेंटो ओएचई तार में फंस गया। ट्रेन आगे बढ़ती है तो पेंटो या तार टूट सकता है। हाई टेक्नालाजी वाली इस ट्रेन के परिचालन में आई दिक्कत को ठीक करने के लिए कंट्रोल को सूचना दी गई। कंट्रोल से भाटापारा को जानकारी दी। वहीं से अमला पहुंचा। लेकिन, उन्हें समस्या का समाधान करने के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ी।

sweet bonanza gates of olympus