बड़ी ख़बर

एएसआई ने 50हज़ार की रिश्वत आरोपी से सजा का डर दिखाकर मांगी, हुआ रंगे हाथ गिरफ्तार

मामला फरीदाबाद सदर क्षेत्र के आईएमटी चौकी का एएसआई सुंदर एक मामले के लिए आरोपी को छोड़ने के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के बाद पकड़ा गया था।
फरीदाबाद (दबंग प्रहरी समाचार) । आरोपी ASI ने पहले एक लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन फिर उसने 50 हजार रुपए पर युवक को छोड़ने का समझौता कर लिया था। इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी को की गई थी। इसके बाद, टीम ने कार्रवाई करते समय एएसआई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एएसआई सुंदर ने रिश्वत ली थी, एक आरोपी को छोड़ने के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
एएसआई ने क्राइम ब्रांच  में जाकर टॉर्चर किया था और कहा था कि बिना पैसे के कोई काम नहीं हो सकता है। जब शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो के पास जाकर इसकी रिकॉर्डिंग प्रमाणित की, तो एएसआई सुंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी एस सुब्रमण्यम ने बताया कि इस मामले में रंगे हाथों रिश्वत लेने वाले एएसआई को गिरफ्तार किया गया है, और अब पुलिस कर्रवाई करेगी।