अंतरराष्ट्रीय प्रवचनकर्ता पं. प्रदीप मिश्रा जी ( सिहोर वाले) का दुर्ग जिले में डेढ़ वर्ष में तीसरा कार्यक्रम
भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ो शिव भक्त
राकेश तम्बोली एम. डी. दबंग प्रहरी की कार्यक्रम स्थल से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट-

दुर्ग(दबंग प्रहरी समाचार)। दुर्ग धमधा रोड पर दुर्ग से 21 किलोमीटर दूर मुख्य सड़क से 1 किलोमीटर अंदर अहिवारा रोड पर शिव महापुराण कथा के लिए आयोजन कर्ताओ ने स्थल का चयन किया । भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रदीप साहू और काशीनाथ साहू ने 11 सितंबर को दोपहर लगभग 1:00 बजे भूमि पूजन किया ।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने पाटेश्वर धाम के महाराज योगी बालकदास शामिल हुए उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम के दौरान पूरे सातों दिन रात वह कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे ।पूजन में प्रदीप साहू जी के बड़े पिताजी दिनेश चंद साहू बड़ी मम्मी श्रीमती सोन कुंवर साहू ,काशीनाथ साहू के पिताजी राम भाऊ साहू और माता रुक्मणी साहू पूजन के मुख्य यजमान थे। पूजन के उपरांत शामिल हुए सैकड़ो शिव भक्तों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
कल रात से ही इस कार्यक्रम स्थल पर डोम(शेड) का निर्माण सामग्री लिए ट्रकों का पहुंचना चालू हो गया था जिसे पूजन उपरांत वहां के कर्मचारियों नेआज निर्माण कार्य चालू कर दिया। शिव भक्तों में इस कार्यक्रम को लेकर बहुत ही उत्साह का संचार हो रहा है।
शिव महापुराण से जुड़े सभी प्रकार के वीडियो को देखने के लिए अपने यूट्यूब चैनल पर जाकर लिखें dabangprahari और उसे करें सर्च, फिर सब्सक्राइब और शेयर।फिर पाएंगे आप सबसे पहले अपने दबंग प्रहरी के समाचार