दुर्ग(दबंग प्रहरी समाचार) । दही हांडी उत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में दुर्ग के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में शनिवार को 9 सितंबर 2023 को शाम 7:00 बजे राष्टीय हिंदू शक्ति संगठन छत्तीसगढ़ के द्वारा कार्यक्रम रखा गया है इसकी भव्यता मुंबई के तर्ज पर यहां पर भी दुर्ग में मटकी फोड़ उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है श्री राकेश राम लोचन तिवारी विभाग सहसंयोजक ने बताया कि इस मटकी फोड़ कार्यक्रम में दुर्ग एवं आसपास के लोग मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लेंगे इस साल यह विशेषता है कि इस मटकी फोड़ कार्यक्रम में महिलाएं भी आगे बढ़कर चढ़कर कर हिस्सा लेगी जो भी मटकी फोड़ के कर दही हांडी को लूट लेगा उसको पुरस्कार राशि ५१ हजार रुपए दिया जाएगा श्री राकेश राम लोचन तिवारी ने सभी लोगों को इस पावन अवसर पर सब परिवार आमंत्रित किया है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री घनश्याम चौधरी विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री छत्तीसगढ़ एवं ऋषि मिश्रा बजरंग दल प्रांत संयोजक की उपस्थिति में यह दही हांडी उत्सव मनाया जाएगा। इस को सफल बनाने के लिए सभी सनातनी भाई लोग कृष्ण जी की महिमा के आगे नतमस्तक होकर दही हांडी की तैयारी कर रहे हैं इसलिए सभी लोग सब परिवार आकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
