बड़ी ख़बर

हिंदू युवा मंच करेगा दुर्ग विश्वविद्यालय का घेराव

हिन्दू युवा मंच की छात्र ईकाई HYCM छात्रों की सप्तसूत्रीय माँगी को लेकर लिया निर्णय

दुर्ग (दबंग प्रहरी ) ।हिन्दू युवा छात्र मंच द्वारा संगठन प्रदेश प्रमुख गोविंद राज नायडू के आदेशानुसार संगठन महामंत्री राजेश शर्मा की अनुशंसा व छात्र मंच के प्रदेश प्रभारी श्रीकुमार नायर के नेतृत्व में  दिनाँक 2 अगस्त 2023 को दुर्ग विश्वविद्यालय का घेराव किया जाएगा जिसमें छात्र मंच द्वारा छात्रहितों के सात सूत्रीय मांगों को विश्वविद्यालय के समक्ष रखा जाएगा, जिस हेतु संगठन ने समस्त आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। उक्त कार्यक्रम हेतु प्रभारी नीरज देवांगन व सहप्रभारी शिवांश व विशाल महानंद को नियुक्त किया गया हैं । HYCM के जिला संयोजक शिबू सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम मेंदुर्ग जिले भर के 10 से अधिक महाविद्यालयों के छात्र शामिल होंगें, जिन्हें अध्ययन में हो रही परेशानियों को कुलपति के समक्ष रख कर उनके त्वरित निराकरण की माँग की जाएगी, इसके पूर्व भी छात्र मंच द्वारा कई विषयों पर विश्ववविद्यालय से माँग की थी जिन पर विश्ववविद्यालय ने सही ढंग से कार्य नहीं किया हैं। इस बार भी हम छात्रों को हो रही प्रवेश, परीक्षा व परिणाम इन तीनों मुद्दों समेत अन्य विषयों को लेकर विश्ववविद्यालय प्रबंधन तक पहुँचेंगे।