बड़ी ख़बर

क्या वाकई वेटलॉस में मदद करता है क्लोरोफिल वॉटर ?

वेट लॉस जर्नी में हिस्सा लेने वाले लोगों के बीच आजकल एक नए हेल्थ ड्रिंक का ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड को फॉलो करने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर हाथ में गहरे हरे रंग के जूस वाला ग्लास पकड़कर फोटो डाली हुई है। फोटो देखकर तो पहली बार किसी को भी यही लगेगा कि यह वेट लॉस में मदद करने वाला कोई लौकी या करेले का जूस होगा, लेकिन हकीकत में ये कोई जूस नहीं बल्कि पौधों में पाया जाने वाला हरा पिगमेंट, क्लोरोफिल वॉटर है। जो पौधों को वाइब्रेंट कलर देने और ज़िंदा रहने के लिए जरूरी पोषक तत्त्व देता है।
क्या है क्लोरोफिल वॉटर
ये तो हम सभी जानते हैं कि हरी पत्तियों को उनका हरा रंग क्लोरोफिल से मिलता है। जब ये क्लोरोफिल सूरज की रोशनी पाता है तो फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया होती है जिससे पेड़ को एनर्जी या कहें खाना मिलता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब यही क्लोरोफिल (इन हरी पत्तियों के माध्यम से ) आपके शरीर में जाता है तो शरीर को बहुत से फायदे पहुंचाता है।

क्लोरोफिल वॉटर के फायदे 
क्लोरोफिल वॉटर को जिन लोगों ने आज़माया, उनका दावा है कि लिक्विड क्लोरोफिल स्किन और शरीर पर काफी अच्छी तरह से काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जो आपकी स्किन साफ करने, रंगत सुधारने और आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ये एक नैचुरल डियोड्रेंट के रूप में भी काम करता है और शरीर की बदबू को खत्म करता है। कई लोग ये भी कहते हैं कि ये वजन घटाने, खून साफ करने और कैंसर की रोकथाम में भी मदद करता है।
-भोजन के साथ क्लोरोफिल वाटर का सेवन करने से आपको भूख कम लगती है। इससे आप अधिक खाने से बचते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

-तनाव, खराब आहार, और दवाओं का सेवन आपकी इम्यूनिटी को कमजोर बना सकता है। क्लोरोफिल वाटर का सेवन आपको फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है।

-ऐसा कहा जाता है कि क्लोरोफिल वाटर का सेवन करने से ​​सांसों की बदबू को भी कम किया जा सकता है। हालांकि इस दावे का समर्थन करने वाले शोध कम हैं।

-हालिया शोध में पाया गया कि ट्राइमेथिलैमिन्यूरिया से पीड़ित लोगों (जिनके पसीने से मछ्ली जैसी गंध आती है) को क्लोरोफिल वाटर से काफी मदद मिली है। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि क्लोरोफिल वाटर का सेवन करने से ​​सांसों की बदबू को भी कम किया जा सकता है। लेकिन इस दावे का समर्थन करने वाले शोध कम हैं।
-क्लोरोफिल लंबे समय से स्किन वाउंड्स को भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा पर होने पर घावों को साफ करके और बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करके इंफेक्शन से बचाता है।

नेचुरल फॉर्म में भी ले सकते हैं
अगर आप क्लोरोफिल को नेचुरल फॉर्म में लेना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ हरी पत्तियां जैसे पालक, मेथी, धनिया लेकर उन्हें अच्छी तरह साफ करने के बाद मिक्सर में डालकर पीस लें। इसके बाद दिन में इस पानी को दो बार पिएं। आप चाहे तो इसमें अपनी पसंद का कोई फल जैसे सेब या अमरूद भी मिला सकते हैं। इसमें ऊपर से नींबू का रस भी डाल सकते हैं। ये वेट लॉस से लेकर एसिडिटी तक, हीमोग्लोबिन बढ़ाने से लेकर शुगर और कोलेस्ट्रोल कम करने तक कई हेल्थ बेनिफिट्स आपको दे सकता है।
कैसा है स्वाद 
बात अगर इस हेल्थ ड्रिंक के स्वाद की करें तो इसका टेस्ट कड़वा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, क्लोरोफिल वॉटर का असल में अपना कोई सवाद नहीं होता है। आप इसे अपने किसी भी पसंदीदा ड्रिंक में मिला सकते हैं।