बड़ी ख़बर

दस्तक अभियान आज से शुरुआत, बाल सुरक्षा के लिये घर-घर देंगे दस्तक

सतना जिले में दस्तक अभियान 15 फरवरी से 20 मार्च तक चलाया जायेगा अभियान के दौरान कोविड-19 के बचाव व नियंत्रण के लिये शासन की गाईड-लाईन का पालन किया जावेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सतेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर पाँच वर्ष तक बच्चों में प्रमुख बालकालीन बीमारियों, गंभीर कुपोषण, गंभीर एनीमिया, निमोनिया, दस्त, निर्जलीकरण, खतरे के लक्षणों, नवजात विकृतियों तथा अन्य बीमारियों की सक्रीय पहचान कर शीघ्र प्रबंधन सुनिश्चित करना है ताकि बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

अभियान के दौरान बीमार नवजातों एवं बच्चों की पहचान बालकालीन निमोनिया की त्वतरित पहचान 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग व प्रबंधन, स्तनपान, दस्त रोग के नियंत्रण के लिये ओ.आर.एस. व जिंक गोली के उपयोग संबंधी समझाईश। 0 से 5 वर्ष के समस्त बच्चों को बिटामिन अनुपूरण, समुचित शिशु एवं बाल आहार पूर्ति व्यवहार को बढ़ावा एस.एन.सी.यू. व एन.आर.सी. से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप को प्रोत्साहन गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत व छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण की स्थिति की जानकारी दी जायेगी।

दस्तक दल में ग्राम की आशा, ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम द्वारा ग्राम के 0 से 5 वर्ष के बच्चों को घर-घर जाकर बीमारियों की पहचान, उपचार व रिफर कार्य करेंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आम जन से अपील की है कि वह अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दस्तक दल घर पर भ्रमण के दौरान जॉच हेतु उपलब्ध रहे ताकि सेहत के लिये बाल सुरक्षा व बाल मृत्यु दर कम की जा सके।