बड़ी ख़बर

जिले मे एक और तेंदुए की मौत, वन विभाग जांच मे जुटी

सतना |प्रदेश के अंदर लगातार तेंदुए की प्रजातियां विलुप्त होती नजर आ रही हैं, सतना जिले के मैहर अमदरा क्षेत्र में एक तेंदुए का शव मिला, दरअसल यह शव बीती शाम अमदरा वन विभाग के क्षेत्र सभा गंज बीट क्रमांक- पी 497 में तालाब किनारे मिला, तेंदुए के मरने की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, सूचना मिलते ही हरकत में आए वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया और उसकी सुरक्षा के लिए टीम तैनात कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह वन विभाग बीट गार्ड अपनी टीम के साथ वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, इसी दौरान शाम के समय चुनाई धार तालाब से चंद फासले पर एक वयस्क तेंदुआ को मृत हालत में देखकर बीट गार्ड ने इसकी सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारियों को दी, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तेंदुए के शव को सुरक्षित करवाया, और तेंदुआ का मामला संदिग्ध होने से जांच के लिए डॉग स्क्वाड टीम को सौंप दिया गया, डॉग स्कॉट टीम दूसरे जिले में थी जिसकी वजह से आज डॉग स्क्वाड टीम सतना पहुंची और टीम की जांच के बाद पैंथर का पीएम पंचनामा कार्रवाई की गई और उसका अंतिम संस्कार कराया गया, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेंदुए की मौत किन कारणों से हुई है, पीएम पंचनामा एवं डॉग स्कॉट टीम की रिपोर्ट के बाद ही यह तय कर पाएंगे की तेंदुए की मौत कैसे हुई।