लूट का शिकार हुए दम्पत्ति , लेंटर डलबाने के लिए बैंक से निकाले थे पैसे
किशनी ।थाना क्षेत्र के कटरा समान से मैनपुरी रोड पर एसआर पेट्रोल पंप के पास महिगवां निवासी सुनील कुमार दिवाकर पुत्र सियाराम अपनी पत्नी सुषमा देवी के साथ साइकिल पर बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे थे उनके साथ दो बाइक सवारों ने 138000 रुपये लूट लिया मौके पर थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।मंगलवार को 3:00 बजे सुनील अपनी पत्नी के साथ महिगवां से साइकिल लेकर बैंक ऑफ इंडिया सामान में पहुंचे जहां से उन्होंने 138000 रुपये निकाले। बैंक से पैसे निकाल कर सुनील दिवाकर अपनी पत्नी कुसमा देवी को साइकिल पर बैठाकर कटरा समान से मैनपुरी रोड होते हुए अपने गांव महिगवां जा रहे थे डांडेहार के पास बना एसआर का पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनसे 138000 रूपए की नगदी छीन ली |बदमाश नकदी छीन कर वापस मुड़े और कटरा समान की तरफ ही भागे सुनील ने शोर मचाया तो रास्ते में एक ग्रामीण ने उन पर पत्थर चलाया लेकिन वह बच निकले दंपत्ति ने चीख पुकार मचाना शुरू किया और क्षेत्र के लोग उनकी चीख-पुकार पर एकत्रित हुए किसी ने थाने पर फोन करने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की एसआर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया इंस्पेक्टर धर्मेंद्र ने बैंक ऑफ इंडिया के सीसीटीवी को भी खंगाला लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा । जिन युवकों ने बदमाशों पर पत्थर चलाया था उन युवकों को भी पुलिस ने बुला कर सीसीटीवी में निशानदेही करवाई गई लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिली इंस्पेक्टर किशनी का कहना है कि सीसीटीवी में एक संदिग्ध नजर आ रहा है जिस पर जांच करेंगे।
