बड़ी ख़बर

नकली किन्नर को असली किन्नरों ने पकड़कर खूब कूटा

मंदसौर में युवक के कपड़े फाड़े, लात से पिटाई; गांव में कई दिन से कर रहा था वसूली

मंदसौर |मंदसौर में एक युवक को किन्नर बनकर वसूली करने की सरेआम सजा मिली। असली किन्नरों ने पहले उसके कपड़े फाड़े। फिर न्यूड कर जमकर पीटा। वे चिल्लाते भी रहे कि देखो यह पुरुष है। यह देखकर अन्य लोगों ने भी उसकी पिटाई की। इसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो मंदसौर के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के बही पार्श्वनाथ इलाके का बताया जा रहा है। गांव में एक युवक कई दिनों से नकली किन्नर बनकर वसूली कर रहा था। जिले के अन्य किन्नरों को इसकी भनक लग गई। इस पर दो किन्नर गांव पहुंचे थे। उन्होंने नकली किन्नर को पकड़ लिया युवक गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन दोनों किन्नरों ने उसे सरे बाजार न्यूड कर पीटा। किसी तरह युवक किन्नरों के चंगुल से छूट कर फरार हो गया। मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने थाने पर शिकायत नहीं की है।