देवघर।इस वक्त की सबसे बड़ी बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर से आ रही है। यहां मोबिल रिफाइन करने वाली एक फैक्ट्री में अचानक से ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि ब्लास्ट की चपेट में आने स 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, मोबिल रिफाइन करने वाली फैक्ट्री को अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. स्थानीय प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। धमाका कैसे हुआ, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, अवैध फैक्ट्री में यह धमाका शहर के लीला मंदिर के आमगाछी इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को फैक्ट्री को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था. उसी दौरान दोपहर तकरीबन 1:30 बजे धमाका हो गया। ब्लास्ट की तीव्रता को इसी से आंका जा सकता है कि उस वक्त फैक्ट्री में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।धमाके की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।