बड़ी ख़बर

22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

समाजवादी पार्टी के जन्मदाता मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ अपने नेता जी का जन्मदिन मनाया धूमधाम से मनाया ।

भिलाई दुर्ग । समाजवादी पार्टी के जन्मदाता संरक्षक मुलायम सिंह यादव (नेताजी)के जन्मदिन 22 नवंबर के अवसर पर छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष सूबेदार सिंह यादव ने अपने पार्टी के कार्यालय में केक काटकर एमपी क्रिस्चियन कॉलेज रोड भिलाई में बड़े धूमधाम से मनाया इस अवसर पर प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी व जिला संगठन के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण की उपस्थिति रही इस शुभ अवसर पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद नियाज खान प्रदेश सचिव गोविंद प्रसाद शुक्ला जी,जिला अध्यक्ष सैयद सगीर अली जिला सचिव सैयद सागीर अली वार्ड नं अध्यक्ष राजू तांडी,जिला उपाध्यक्ष महिला विंग सुरेखा नागवंशी, अनीता सवाई,त्रिलोक मिश्रा एमपी सिंह शंभू नाथ पांडे व सीमा के साथ संगठन के महिला एवं पुरुष पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति प्रार्थनीय रही।