असंगठित मजदुर यूनियन संघ और बिल्डिंग वर्क फेडरेशन की हुई वर्चुल मीटिंग ,बैठक में शामिल हुए सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष
देश में निर्माण व प्रवासी मजदूरों पर किया जा रहा वज्रपात
मंदसौर/नीमच/रतलाम | कोविड 19 ने जिस प्रकार से मजदूरों पर गहरा आघात पहुंचाया है वह सबके सामने है ,सरकार केवल और केवल बातें ही करती रह गई पर ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिससे उन्हें राहत मिल सके उनकी इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए बुधवार को असंगठित मजदुर यूनियन संघ और बिल्डिंग वर्क फेडरेशन की वर्चुल मीटिंग हुई जिसमे प्रमुख रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव आर सी खंटिया मौजूद थे ,उन्होंने कहा की सरकार कोविड 19 के दौरान जान गवाने वाले लोगो को मुआवजा देने के पलटी है जिससे इन मजदूरों के हालात बाद से बदतर हो गए है |

आर सी खंटिया ने कहा की हम संगठित मजदूरों के साथ साथ असंगठित मजदूरों के साथ भी मजबूती से खड़े हैं |राष्ट्रीय इंतक के उपाध्यक्ष व बिहार इंतक के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंग ने कहा की चुनी हुई सरकार मजदूरो के हितो को छिनने में लगी है ,उनको किसी भी समस्या से कोई लेना देना नहीं है |मध्यप्रदेश इंटक के संगठन मंत्री विक्रमा सिंग ने कहा की मजदुर अपनी पूरी मजदूरी रोजी पाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है उनकी मजदूरी में ठेकेदारों ने डाका डाल रखा है ,यह समस्या इतनी बढ़ गई है कि यह महामारी का रूप अख्तियार करने वाली है |
इस वर्चुअल मीटिंग में मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के के नेमाजी सतना जिला अध्यक्ष डॉ अमित सिंह जी, रीवा अध्यक्ष शीतल पुरवार,संजय चौरसिया ,अमज़द हसन,सगुप्ता रियाज ,केसबा बेहरा ,सुरेश श्रीवास्तव ,साक्षी अग्रवाल ,महेंद्र कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे |वर्चुअल मीटिंग का संचालन साक्षी अग्रवाल और सह संचालन सगुप्ता रियाज ने किया |
