बड़ी ख़बर

क्रिकेट में झगड़ा, बॉलर ने बल्ला छीनकर बैट्समैन को मारा, मौत

मल्हारगंज टीआई प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना मंगलवार शाम 6 बजे की है. यहां जनता कॉलोनी में रहने वाले 20 वर्षीय यश जैन की कॉलोनी के ही रहने वाले करण शुक्ला ने बैट से मारकर हत्या कर दी.

इंदौर| मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मल्हारगंज इलाके में क्रिकेट खेल रहे दो युवकों में आखिरी ओवर की 2 बॉल को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़ा इतना बढ़ा कि गेंदबाज ने बल्लेबाज से बल्ला छीनकर उसी के सिर पर मार दिया. जिससे वह जमीन पर गिर गया. क्रिकेट खेल रहे अन्य साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई|

मल्हारगंज टीआई प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना मंगलवार शाम 6 बजे की है. यहां जनता कॉलोनी में रहने वाले 20 वर्षीय यश जैन की कॉलोनी के ही रहने वाले करण शुक्ला ने बैट से मारकर हत्या कर दी. दोनों अपने साथियों के पास स्थित नूतन स्कूल के मैदान पर क्रिकेट खेल रहे थे|

यश बल्लेबाजी कर रहा था, जबकि करण गेंद फेंक रहा था. इस दौरान करण ने कहा कि अब उसकी 2 गेंद बाकी है. जबकि यश ने कहा कि अभी तुम्हारे ओवर की 2 गेद से ज्यादा बची है. इसी बात को लेकर करण ने बॉल फेंककर यश से बल्ला छीना और उसी के सिर पर दे मारा. जिससे उसकी मौत हो गई|

पुलिस के मुताबिक यश परिवार का इकलौता लड़का था. उसके पिता एक नमकीन के कारखाने में काम करते हैं. जबकि आरोपी करण के पिता कैटरिंग का व्यापार करते हैं. फिलहाल यश के परिजनों की शिकायत पर मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी|