बड़ी ख़बर

दुर्ग कलेक्टर ने सभी बैंकों को बन्द करने का दिया आदेश ।

सभी सरकारी और निजी बैंक रहेंगे बन्द लेकिन एटीएम रहेगा चालू 

दुर्ग। दुर्ग जिले में जिस तरह कोविड – 19 ( कोरोना वायरस ) ने अपना पैर लगातार पसार रहा है वह बहुत जी चिंताजनक है और इससे लगातार मौतो की संख्या में इजाफा होता ही जा रहा है । लोग किसी भी स्तिथि में बाहर ना निकलें जिससे वे अन्य लोगो के सम्पर्क में न आकर इन बीमारियों से वे अपना बचाव करे ,इसलिये मामले की गम्भीरता को देखते हुए दुर्ग के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने सभी सरकारी और निजी बैंको को बन्द रखने का आदेश जारी किया है इस  दौरान नागरिको को असुविधा ना हो इसलिये एटीएम को खुला रखने को कहा है ।