बड़ी ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़ -गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा

हरियाणा और दिल्ली को जोड़ने वाले गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया है। इस हादसे में हाइड्रोलिक मशीन भी फ्लाईओवर के नीचे दब गई है।

गुरुग्राम. हरियाणा और दिल्ली को जोड़ने वाले गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया है। इस हादसे में हाइड्रोलिक मशीन भी फ्लाईओवर के नीचे दब गई है। फिलहाल दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में दो कर्मचारी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ये हादसा गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दौलताबाद गांव के पास हुआ है।