बड़ी ख़बर

अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा महिला थाना प्रभारी माया को बुर्ज खलीफा भेंट कर किया सम्मानित

वल्लभगढ़ ।महिला थाना प्रभारी एवं निरीक्षक माया को अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भेंट कर सम्मानित किया और फूलों का गुलदस्ता सौंपकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरदेश सिंह ने बताया कि महिला थाना प्रभारी माया द्वारा महिला पुलिस टीम के साथ महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से कटिबद्घ है। उनके द्वारा विद्यालयो के आसपास और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में स्कूली छात्राओं व महिलाओं के बीच पहुंचकर मौजूदा हालातों को गंभीरता से लेकर सक्रियता के साथ सुरक्षा के प्रति वचनबद्ध हैं महिला थाने में पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर सूझबूझ और सरलता के साथ व्यवहार करती हैं और गंभीर मामलों को लेकर सक्रियता के साथ कार्यवाही भी होती है उन्होंने बताया कि महिला थाना प्रभारी महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समय-समय पर जागरूक भी करते हैं और वह अपने फर्ज और जिम्मेदारी के प्रति प्राथमिकता के आधार पर सेवा कर रही है।

cg

संस्था के पदाधिकारियों ने आह्वान किया है कि ग्रामीणों व शहर की बेझिझक होकर बेटियां अपने हुनर का प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें और समाज उन्हें आगे बढऩे में हर कदम पर उन्हें सहयोग दें।
ट्रस्ट के संस्थापक हृदयेश कुमार कहा कि महिलाएं व छात्राएं स्वयं को सुरक्षित समझे और जरूरत पडऩे पर किसी भी समय महिला हेल्पलाइन 1091 पर या महिला थाना में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं ऐसे मामलों को लेकर महिला पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं।ट्रस्ट के संस्थापक हिरदेश सिंह ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस आयुक्त महोदय ओ पी सिंह के दिशा निर्देशानुसार व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बल्लबगढ़ महिला थाना प्रभारी माया के नेतृत्व में गंभीरता पूर्वक सेवा दे रही है।