(दबंग प्रहरी समाचार) रायपुर। बेटे के सामने पिता की हत्या हो गई। पुलिस के अनुसार गोपाल साहू ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ग्राम मुरा वार्ड क्र. 06 खरोरा रायपुर में सपरिवार रहता है। 19.03.2025 को प्रातः करीब 07ः30 बजे प्रार्थी के पिता रंजीत साहू घर के सामने बने चबूतरा में बैठे थे तथा प्रार्थी अपने घर से बाहर निकल रहा था। उसी समय मनोज साहू अपने हाथ में रखे हसिया से अचानक प्रार्थी के पिता के बांये गले कंधा में मारकर वार किया। प्रार्थी द्वारा पूछने पर मेरे से दुश्मनी क्यों किया कहकर मनोज साहू भाग गया, कुछ ही समय बाद प्रार्थी के पिता रंजीत साहू की मृत्यु हो गयी। विगत 04-05 वर्ष पूर्व इन लोगों का झगड़ा मनोज साहू से हुआ था तभी से मनोज साहू रंजिश रखता था और मनोज साहू ने प्रार्थी के पिता रंजीत साहू की हत्या करने के नियत से हंसिया से प्राणघातक वारकर उसकी हत्या कर दिया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी मनोज साहू के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 173/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्राथी उसके परिवार के अन्य सदस्यों सहित आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये घटना के चंद घंटे के भीतर ही आरोपी मनोज साहू को पकड़ा गया। विगत 09-10 वर्ष पूर्व मृतक के चाचा के जमीन को आरोपी मनोज साहू के परिवार के सदस्य क्रय कर उसमें मकान का निर्माण कर लिये थे, इसी बात को लेकर 04-05 वर्ष पूर्व मृतक एवं आरोपी के मध्य विवाद हुआ था जिस पर मृतक लगातार आरोपी से द्वेष रखने के साथ ही अन्य बातों को भी लेकर बैर रखता था, कि दिनांक घटना को आरोपी मृतक के छिंटाकशी से परेशान होकर हत्या की उक्त घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हंसिया जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख