रायपुर। (दबंग प्रहरी समाचार ) छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर मंत्रियों से सवाल किए। प्रश्नकाल के दौरान पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का मुद्दा भी गूंजा। खल्लारी से कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस तरह की गड़बड़ी राजनांदगांव और बिलासपुर में सामने आयी है, वो बिना पुलिस अधिकारियों के संलिप्तता के संभव नहीं है। उन्होंने दोषी पुलिस अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 2 स्थानों में गड़बड़ी की शिकायत मिली है, बाकी जिलों में कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव में पुलिस अफसरों ने गड़बड़ी पाने के बाद परीक्षा निरस्त कर दिया। मामले में पांच सदस्यीय टीम बनाकर जांच की जा रही है। गृहमंत्री ने बताया कि 95 हजार वीडियो देखकर मामले की जांच की जा रही है। गृहमंत्री ने कहा कि गड़बड़ी पुलिसकर्मियों की तरफ से की गई है, इसे लेकर कार्रवाई भी की गई है। इस जवाब पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने पूछा कि क्या आरक्षक ही पुलिस भर्ती कर रहे? ये कैसा सिस्टम बना है? जहां कांस्टेबल के जिम्मे भर्ती छोड़ दी गयी है। पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के लिए बड़े अफसर जिम्मेदार हैं, इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन के समय जो भर्ती नहीं हो सकी, वो हमारी सरकार ने किया है। जहां गड़बड़ी सामने आई वहां हमारी सरकार ने कार्रवाई की है। पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आते ही रद्द किया गया है। जो पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का जिम्मेदार होगा वह जेल जाएगा। गाड़ियां मौके पर प्रश्नकाल के दौरान नारायणपुर के भृत्य योगेंद्र पटेल की संदिग्ध मौत का मामला भी गूंजा। विधायक लता उसेंडी ने इस मामले को उठाते हुए साजिश की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि मौत के बाद बिना पीएम के गृह ग्राम ले जाया गया। कड़े विरोध के बाद नारायणपुर में किया गया पोस्टमार्टम किया गया। दोषी अधिकारी के खिलाफ जांच होना चाहिए। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने एसपी से मामले की जांच कराने की घोषणा की।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख