रायपुर। (दबंग प्रहरी समाचार) छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। वहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रभारी महासचिव सचिन पायलट और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर प्रदेश में हुई ED की कार्रवाई की जानकारी देते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैज ने बताया कि उन्होंने प्रदेश में आदिवासी और ओबीसी नेतृत्व को टारगेट किए जाने की जानकारी हाईकमान को दी है। उन्होंने कहा, सरकार दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्रवाई कर रही है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व को खत्म करने की साजिश हो रही है, लेकिन कांग्रेस इसे कामयाब नहीं होने देगी। भूपेश बघेल दिल्ली रवाना होंगे दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद दीपक बैज ने मंगलवार को भिलाई स्थित निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ईडी की कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैज के लौटने के बाद भूपेश बघेल बुधवार शाम दिल्ली रवाना होंगे। वहां वे पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। दीपक बैज ने कहा कि जब भी भाजपा से कोई सवाल पूछा जाता है, तो ईडी की कार्रवाई शुरू हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने और संगठन को कमजोर करने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। बैज ने बताया कि होली के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट छत्तीसगढ़ आएंगे, जिसके बाद पार्टी की आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हम चुप नहीं बैठेंगे। इस अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।’ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी में अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते अनुशासन तोड़ा है, उन पर कार्रवाई होगी। पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख