( दबंग प्रहरी समाचार ) पिथौरा । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संस्कार शिक्षण संस्थान एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा पिथौरा के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय कन्या अंग्रेजी मिडिल विद्यालय पिथौरा में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अंधविश्वास को चुनौती देते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में छात्रों ने वैज्ञानिक चमत्कारों का प्रदर्शन कर यह दिखाया कि अंधविश्वास को तर्क और विज्ञान के माध्यम से कैसे खारिज किया जा सकता है. इसके अलावा, विज्ञान गीत, कविता, व्याख्यान और विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने समाज में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का संदेश दिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेश निषाद (नगर पंचायत अध्यक्ष, पिथौरा) ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है । हमें अंधविश्वास से दूर रहकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है. समाज में व्याप्त टोने-टोटके और झाड़-फूंक जैसी कुरीतियां विकास में बाधक हैं, इन्हें समाप्त कर वैज्ञानिक समाज का निर्माण करना होगा ।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख