(दबंग प्रहरी समाचार) दुर्ग। दुर्ग नगर निगम में मेयर और पार्षद के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी अलका बाघमार 16,500 वोटों से आगे हैं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन नगर पंचायत में भी बीजेपी को जीत मिली है। दुर्ग में करीब 63.78% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 2 और वार्ड पार्षद के लिए 228 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जा रहे हैं। नगर निगम भिलाई चरोदा उपचुनाव में वार्ड नं 32 देवबलौदा बस्ती से बीजेपी जीती। विजयी प्रत्याशी शिवकुमारी ललित यादव ( भारतीय जनता पार्टी) को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख