जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेला में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। मामूली बात को लेकर मेला की भीड़ में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई संदेहियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण मेले की शुरुआत बुधवार को हुई. मेले में घूमने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव से कुछ युवक आए थे, जहां मेला की भीड़ में अन्य युवकों से टकराने को लेकर विवाद हुआ. दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दर्जन भर से अधिक लड़कों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है ।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख