( दबंग प्रहरी समाचार ) दुर्ग। भिलाई में खुर्सीपार थाना अंतर्गत तेलहा नाला के पास सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई। एक कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे वो बगल से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक का पहिया स्कूटी सवार के सिर से गुजर गया। हेलमेट लगे होने के बाद भी उसका सिर कुचल गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी धीरज कुमार भारती अपनी स्कूटी CG 04 MX 2233 से भिलाई की तरफ जा रहा था। उसने ड्राइविंग के दौरान हेलमेट भी पहुना था। गुरुवार सुबह जब वो तेलहा नाला के पास पहुंचा और फ्लाई ओवर ब्रिज चढ़ने लगा एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से आकर उसे टक्कर मार दी। इससे धीरज स्कूटी लेकर सड़क पर गिर गया और उसका सिर बगल से गुजर रहे ट्रक CG 23 C 0484 के पहिया के नीचे आ गया। ट्रक का पहिया स्कूटी सवार के हेलमेट के ऊपर से गुजर गया। हेलमेट लोकल कंपनी का होने के नाते जगह पर क्रश हो गया और ट्रक धीर का सिर कुचलते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख