(दबंग प्रहरी समाचार ) रायपुर। रायपुर के महादेवघाट में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु पवित्र खारुन नदी में स्नान कर रहे हैं। पूरे घाट पर जयकारों और मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई दे रही है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया है। . शास्त्रों के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु स्नान, पूजन और दान-पुण्य में लीन हैं। कई श्रद्धालु गंगा जल, तिल दान और हवन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। महादेवघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। स्नान स्थल पर पुलिस बल तैनात है और नगर निगम की टीम साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख