(दबंग प्रहरी समाचार) दुर्ग। दुर्ग जिले में पदस्थ CSPTCL का इंजीनियर अनिल मैथ्यु ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हो गया है। उसके ICICI बैंक के खाते से अचानक 5 लाख रुपए पार हो गए। इस मामले में स्मृति नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है। सुपेला थाना अंतर्गत आने वाली स्मृति नगर चौकी के प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि अनिल मैथ्यु नाम के व्यक्ति ने उसके साथ ऑनलाइन ठगी होने का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि वो CSPTCL (छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड) जामुल भिलाई में सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ है और सड़क नंबर 1 पुष्पक नगर दुर्ग में रहता है। उसने बताया कि नेहरू नगर स्थित ICICI बैंक की ब्रांच में उसका और उसकी पत्नी एलिजाबेथ के नाम से संयुक्त खाता है। 5 जनवरी को सहायक की यंत्री अनिल के मोबाइल पर शाम 4 बजे एक ओटीपी का मैसेज आया था। कुछ देर बाद ही उसके खाते से 5 लाख 29 रुपए किसी दूसरे के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होने का मैसेज आया। जबकि उसने कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं किया है। मैथ्यु ने तुरंत बैंक के कस्टमर केयर में फोन किया और उन्हें गलत ट्रांजेक्शन होने की जानकारी दी। कस्टमर केयर से उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वो कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव से बात ही कर रहा था कि उसके फोन पर 5 लाख 29 रुपए कटने का मैसेज आया।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख