(दबंग प्रहरी समाचार) रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने दिल्ली जीत पर बड़ा बयान दिया है, सीएम ने कहा, भारतीय जनता पार्टी से ही दिल्ली की प्रगति संभव है, इसलिए जनता ने अपना मत भाजपा को दिया है। 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में वापसी करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) को सत्ता से बेदखल कर दिया है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाए। 2013, 2015 और 2020 में दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे अरविंद केजरीवाल के लिए यह सिर्फ एक चुनावी हार नहीं है, बल्कि उनके राजनीतिक भविष्य पर बड़ा सवालिया निशान भी है। कथित शराब घोटाले में महीनों जेल में बिताकर आए अरविंद केजरीवाल ने इस चुनाव को अपनी ‘ईमानदारी’ से जोड़ा था और कहा था कि जनता तय करेगी कि वह उन्हें क्या मानती है।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख