( दबंग प्रहरी समाचार ) रायपुर। पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में कल रात हुए हादसे की सूचना पुलिस को न देने और कवर करने गए मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार करने वाले दो कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इनका वेरिफिकेशन भी कर रही है। इनमें से एक पवन तिवारी s/o बोधनाथ उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम पुरेझाम तिवारीपुर बहुता पो लही जिला बाराबंकी यू पी है। दूसरा अखिल ए पिता अजय कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी मादविलकती विदु आलपपुरम तिरुमला जिला तिरुवनंतपुरम थाना पूंजपुर केरल को सिविल लाइंस थाने में रखा गया है। पुलिस दोनों के व्यक्तिगत वेरिफिकेशन भी कर रही है इन दोनों ने मीडिया कर्मियों से हाथापाई कर घटना शूट कर रहे उनके कैमरे और मोबाइल छीनकर फेंक दिए थे। पुलिस इन्हें किराए में मकान देने वाले मकान मालिकों पर भी कार्रवाई कर सकती है क्योंकि इन्होंने इनके किराए दार होने की जानकारी संबंधित इलाके के थाने में नहीं दी और छिपाई।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया