(दबंग प्रहरी समाचार) रायपुर। छग कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर सियासत गर्म हो गई है। दरअसल अंबिकापुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने मंच से और पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे। प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया और महंत के बयान के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। JP के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है। कांग्रेस की पूरी विचारधारा ही भ्रष्टाचार केंद्रित है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को ATM बनाकर यूज एंड थ्रो किया। कांग्रेस के DNA से भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा। इस मुद्दे को लेकर जब बीजेपी ने घेरा तो पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मीडिया के सामने आना पड़ा। भूपेश बघेल ने कहा कि चरणदास महंत किसी घोषणा के लिए अधिकृत नहीं हैं। यह हाईकामन करता है। वे वरिष्ठ नेता हैं, दिल्ली में उनकी मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी और वरिष्ठ नेताओं से होती रहती है। ऐसी कोई बात हुई होगी तो जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसी घोषणा पार्टी हाईकमान से ही होती है।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया