दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट के जज आवास में रसोइए की बेटी को अमेरिका की यूनिवर्सिटी से LL.M.में दाखिले का आफर दिया है. साथ में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी दी है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट बार एसोशिएशन ने एक समारोह में प्रज्ञा को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया था. जिसमें CJI डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भी शामिल हुए थे.

CJI चंद्रचूड़ ने इस दौरान कहा कि यह वास्तव में उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट में काम करने का अवसर कर्मचारियों के बच्चों के लिए कैसे इतने अच्छे अवसर ला सकता है. शीर्ष अदालत के न्यायाधीशाों ने प्रज्ञा के माता-पिता को शॉल भेंट की और अपने आटोग्राफ वाली तीन किताबें भी भेंट की.
सुप्रीम कोर्ट में रिसर्चर हैं प्रज्ञा
प्रज्ञा वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के सेंटर फॉर रिसर्च एंड प्लानिंग में बतौर लॉ रिसर्चर काम कर रही हैं. उन्हें अमेरिका के कोलंबिया लॉ स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसेल्वेनिया कैरी लॉ स्कूल ने LL.M. में दाखिले का ऑफर दिया है. प्रज्ञा को इसके अलावा शिकागो लॉ स्कूल, न्यूयार्क यूनिवर्सिटी, बर्कले लॉ और मिशिगन लॉ स्कूल से भी एडमिशन के ऑफर मिल चुके हैं. मिशिगन लॉ स्कूल ने तो उन्हें 50,000 डॉलर ( करीब 4139977 रुपये ) की स्कॉलरशिप भी ऑफर की है.