नवधा रामायण पारायण पाठ के तीसरे दिन 1500 से अधिक भक्त शामिल हुए, बालकांड की चौपाइयों का सामूहिक पाठ किया।

दुर्ग (दबंग पृहती)।कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के लिए प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर महेश कॉलोनी में नवधा पारायण रामायण पाठ और विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन करीब 1500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।
जोधपुर के पं. गोपाल आसोपा और पं. सुशील आसोपा श्रद्धालुओं को नवधा रामायण का सामूहिक पाठ करवाया। भक्तों ने बालकांड की चौपाइयों का पाठ किया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति पर भक्त भावविभोर होकर झूमते रहे। दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ रामायण पाठ रात करीब 8 बजे तक चलता रहा। आखिर में रामायण जी की आरती की गई।
मंदिर समिति के प्रमुख चतुर्भुज राठी ने बताया कि रामायण पाठ के बीच भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न समाज के लोगों ने महाआरती की। सभी को भोग प्रसाद बांटा गया। रविवार को रामायण पाठ के साथ सीता स्वयंवर का आयोजन होगा। रामायण पाठ रोजाना दोपहर 2.30 बजे से 6.30 बजे तक जारी है। विष्णु महायज्ञ आचार्य पं. पवन द्विवेदी के सानिध्य में हो रहा है। शनिवार को महायज्ञ में यजमानों के साथ ही भक्त भी शामिल हुए। सभी ने महायज्ञ की परिक्रमा की। आयोजन समिति ने ज्यादा से ज्यादा धर्मप्रेमियों से रामायण पाठ में उपस्थिति की अपील की है।