बड़ी ख़बर

मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार लिए विधायक अरुण वोरा ने वेतन से किया सहयोग

दुर्ग प्रेमसागर चौक बैगापारा के मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर के लिए 51000 गोरा ने दिया और सभापति राजेश यादव ने चबूतरे और फव्वारा से सजाने का वादा किया ।

दुर्ग (दबंग प्रहरी) । प्रेम सागर चौक के दुर्ग वार्ड नंबर 6 में स्थित मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार प्रारंभ होने जा रहा है बीते गत दिनो से सोमवार व मंगलवार को प्रत्येक सप्ताह में मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को महादेव के शिवलिंग में उज्जैन के महाकाल जैसा स्वरूप बनाकर श्रृंगार कर ढोल नंगाड़ो के साथ पूजा अर्चना किया जाता है यह मंदिर आस्था का प्रतीक है आसपास की जन समुदाय को एकजुटता में सिमेटा हुआ सभी की मनोकामना पूर्ण करने वाले महादेव का मंदिर का प्रत्येक मंगलवार का श्रृंगार हर समय भक्तो को आकर्षित करते आ रहा है धीरे-धीरे श्रद्धालुओं जनों की बढ़ती संख्याओं को देखते हुए मंगलवार को दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा जी और नगर निगम सभापति राजेश यादव ने मंदिर परिसर पर उपस्थित हुए इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम भोलेनाथ भगवान की आरती करने के बाद महिला मानस मंडली को ढोलक, झांज, और मंजीरा दिए । साथ ही साथ अरुण वोरा जी ने कहा की मंदिर अपने आप में ही प्रसिद्ध है भोलेनाथ भगवान सदैव हम सब की मनोकामना पूरी करते हुए आ रहे हैं मंदिर का जीर्णोद्धार आवश्यक है मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए मैं समिति को 50,000 की राशि सर्वप्रथम पहले देता हूं फिर जो मंदिर निर्माण के लिए आवश्यकता पड़ेगी वो हमारी तरफ से रहेगा।

उक्त कार्यक्रम परिसर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति दुर्ग के पत्रकार साथी अध्यक्ष राकेश तंबोली , कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता , महासचिव रोहितास भूवाल उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में कुणाल साहू , रियंक साहू , रजत साहू , शालिनी चंद्राकार , उत्कर्ष श्रीवास्तव (संगवारी छत्तीसगढ़) , पूर्व पार्षद मनीष यादव , संजय नायक , आनंद नायक , अजय चंद्राकर , अवनीश चंद्र श्रीवास्तव , जिला कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसी नेताए आदि गण सामान्य जन की उपस्थिति रही । उक्त कार्यकम का सफल संचालन उत्सव श्रीवास्तव के द्वारा किया गया ।