भारतीय जनता पार्टी गुजरात की ऐतिहासिक विजयश्री पर जिला कार्यालय में पटाखे फोड़ कर मनाया जीत का जश्न


सतना 8 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव गुजरात में ऐतिहासिक विजयश्री हासिल करने पर भाजपा जिला कार्यालय में जीत का जश्न मनाया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने एवं सभी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर एक दूसरे को बधाइयां दी।
इस दौरान प्रमुख रुप से प्रहलाद कुशवाहा हरिश्चंद्र त्रिपाठी विजय तिवारी धर्मेंद्र सिंह तिवारी शैलेंद्र शर्मा सौभाग्य केसरी महेंद्र तिवारी अभिनव त्रिपाठी उपेंद्र तिवारी मनीष शर्मा उदित नारायण मिश्रा कमलेश मिश्रा सोनू सिंह सुनील वर्मा प्रियंक त्रिपाठी राजेश त्रिपाठी नीलू एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।