महापौर ने गोवर्धन की पूजा अर्चना और शहर व प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की:


दुर्ग। प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी महापौर धीरज बाकलीवाल एवं राकेश शर्मा परिवार के साथ अपने निवास में गोवर्धन पूजा की और गायों को चांवल,जिमी कांदा, कोचई कुम्हड़ा का खिचड़ी का प्रसाद गौ माता को भोग लगाकर खिलाये,उसके बाद महापौर धीरज बाकलीवाल परिवार के सदस्यों के साथ गोवर्धन दिवस मनाने गौशाला पहुँचे। आज पुलगांव स्थित गोकुल नगर गोठान में गोवर्धन पूजा के दिन महापौर धीरज बाकलीवाल ने गौठान के सदस्य एवं लेखा वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू के साथ गौ-माता की पूजा कर गौवंश को खिचड़ी खिलाई जाने की परंपरा को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।गोवर्धन पूजा गौठान दिवस का कार्यक्रम परम्परागत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ गोवर्धन की पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने शहर व प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया गया।महापौर ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित गौठान दिवस पर कहा कि छत्तीसगढ़ में दीपावली पश्चात गोवर्धन पूजा की मान्यता तथा परंपरा है। उन्होंने ने लोगो को दीपावली और गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य शासन की योजना के अंतर्गत नरवा, गरुवा, घुरुवा के तहत गौठान का निर्माण किया गया है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस निर्णण से शहर एवं गांव की संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनके निर्णय को अनुकरणीय बताया। इस कार्यक्रम के मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,उपअभियंता विनोद मांझी, डॉ वसीम शम्स,गौठान की संचालिका गायत्री धोटे,देवाशीष, सहित भारी संख्या में अन्य मौजूद थे।