*भाजपाइयों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुनी मन की बात*

सतना 29 मई भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार ने मन की बात कार्यक्रम सिंधी कैंप में उपस्थित होकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात के बाद श्री ताम्रकार ने कहा कि आने वाले दिनों में योग दिवस पर्यावरण दिवस को लेकर हम सब कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम के लिए आम जनमानस को सहभागी बनाने के लिए प्रेरित करें व भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर अभी से ही सभी लोग अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर प्राकृतिक धरोहरों कार्यक्रम स्थल का चुनाव कर कार्यक्रम करना चाहिए।
देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपनी मन की बात कार्यक्रम में पर्यावरण दिवस योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे देश में तैयारियां की जा रही हैं जिसका हम साक्षी बने और अपने स्वास्थ्य व पर्यावरण की रक्षा के लिए नागरिकों को प्रेरित करें।
*इनकी रही उपस्थित*
श्रीमती मनीषा सिंह अशोक गुप्ता अनिल सचदेवा डोला भाई सिब्बू यादव शिवम द्विवेदी श्रीमती नीलम गुप्ता श्रीमती रचना चतुर्वेदी विजय दुबे नगर मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू एवं भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल व पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।