पावर ग्रिड से मुआवजा पाने के लिए किसानों ने सौंपा ज्ञापन

सतना / पावरग्रिड से अपनी जमीन में गाड़े गए टाबर का मुआबजा पाने की मांग को लेकर दर्जन भर किसान पिछले सात दिनों से टाबर में ही तब्बू लगाकर 40 फिट ऊँचाई में दिन रात गुजार रहे है, बिगड़े मौसम के बाबजूद भी किसान बिजली प्रवाहित टावरों में चढ़े रहे,।
किसानों की मांग है कि जबतक मुआबजा नही मिल जाता तब तक नहीं उतरेंगे। वही आज आधा सैकड़ा किसान परिवार सहित जिला मुख्यालय पहुचें और रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन शौपा, दरअसल एक दर्जन किसान पावरग्रिड कंपनी द्वारा मुआवजे की मांग की लेकर पावरग्रिड के टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे,।
आपको बता दें कि 20 मई से किसान बिजली प्रभावित हाइटेंसन टावर पर मचान बनाकर दिन रात गुजार रहे। और आत्मदाह की धमकी दे रहे, सतना जिले के उचेहरा के यह किसान अतरवेदियां ग्राम में प्रदर्शन कर रहे वही गांव में विगत 1 माह से पावर गेट कंपनी से मुआवजे की मांग को लेकर अनशन भी चल रहा है,।
वहीं आज सैकड़ो किसान जिला मुख्यालय पहुचे, शहर में रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन शौपा है। हालकि टावर पर चढ़े किसानों को मनाने जिला प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लागये है लेकिन किसान राजी होने को तैयार नही।