बड़ी ख़बर

जायंट्स ग्रुप वैदेही के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

जायंट्स ग्रुप वैदेही के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

कटनी/ इंडियन कॉफी हाउस में जायंट्स वैदेही के द्वारा छठवां शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष के रूप में संतोष जैन उपाध्यक्ष नीलू पुरवार प्रशासन संचालक मंजू नेमा कोषाध्यक्ष सविता पुरवार ने शपथ ली।

पूर्व अध्यक्ष शशि यादव द्वारा जानकारी दी गई कि संस्था की स्थापना 1953 को मुंबई में की गई थी।

cg

कटनी शहर में संस्था की स्थापना 1983 में की गई संस्था का मुख्य उद्देश्य हमारा कर्म सेवा धर्म है।

कार्यक्रम में राखी गुप्ता, सोनम त्रिपाठी ,शशि साहू ,मनीषा दुबे, निर्मला कोहली द्वारा शपथ ली गई।

राजेश जैन ने बताया कि गत 39 वर्षों से अपने सेवा कार्यों के माध्यम से एक विशेष स्थान स्थापित कर रहे हैं कटनी नगर में एक वजूद स्तंभ के रूप में खड़ा है एक ग्रुप 1983 में प्रारंभ हुआ था।
आज वर्तमान में चार समूह के माध्यम से लगभग सौ सदस्य नगर में सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
जैन ने कहा कि यह जानकर मुझे बहुत खुशी हो रही है कि जहां तक हमारी मूल संस्था का सवाल है जाइज वेलफेयर फाउंडेशन आज जाइज वेलफेयर फाउंडेशन को 50 साल हो गए हैं भारत और विश्व के अनेक देशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं इस गोल्डन जुबली ईयर के लिए आप सब के कार्यों के लिए आपके संस्थान का 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

कटनी जबलपुर और आसपास जो संचालन कर रहे हैं उन्हें आगे मार्गदर्शन दिए जाएंगे।